इजरायल-ईरान तनाव: एयर इंडिया ने तेल अवीव की सभी उड़ानें रद्द की
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का भारत पर भी प्रभाव पड़ा है। एयर इंडिया ने घोषणा की है कि उसने इजरायल के लिए अपनी सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार को जानकारी दी कि 8 अगस्त तक के लिए सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं।
एयर इंडिया ने यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि कंपनी इजरायल के हालात पर करीबी निगरानी रखे हुए है।
इस बीच, ईरान ने इजरायल को हमले की खुली चेतावनी दी है। यह चेतावनी हमास चीफ इस्माइल हानिया की तेहरान में मौत के बाद आई है। मध्य एशिया में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए, इजरायल और हमास के बीच पिछले साल 7 अक्टूबर से जारी युद्ध ने स्थिति को और जटिल बना दिया है।
आगे की स्थिति और सुरक्षा के मद्देनजर, एयर इंडिया ने यह कदम उठाया है, जिससे यात्रियों को संभावित जोखिम से बचाया जा सके।
Newsdesk