Chhattisgarh: प्रदेश में नक्सली उन्मूलन के कार्य में आई तेजी- विष्णुदेव

Chhattisgarh: प्रदेश में नक्सली उन्मूलन के कार्य में आई तेजी- विष्णुदेव

Chhattisgarh: प्रदेश में नक्सली उन्मूलन के कार्य में आई तेजी- विष्णुदेव

पत्थलगांव।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बनने से नक्सली को तलाशने में पूरी तरह से  तेजी आ गई है। सायं ने आज यहाँ फरसाबहार विकासखंड के तामामुंडा में एक जनसभा में कहा कि प्रदेश में अब डबल इंजन की सरकार बन गई है। इसलिए नक्सली उन्मूलन के कामकाज में भी तेजी आ गई है। इसी से बौखलाकर नक्सली अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने बस्तर के दूरस्थ अंचल में 14 नए सुरक्षा कैंप खोले हैं। सरकार ने “ नियद नेलानार” योजना शुरू की गई। यह योजना बस्तर के 06 संवेदनशील जिलों में शुरू की गई है। जिसके अंतर्गत समस्त शासकीय योजनाओं का लाभ ग्रामवासियों को मिले। यह सुनिश्चित किया जाएगा। बिजली, पानी, सिलेंडर आदि सुविधाएं ग्रामवासियों तक सुचारू रूप से पहुंचती रहे। इसका प्रयास किया जायेगा। जिससे क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय कार्यों की सुविधा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के कार्यालय की शुरुआत भी की जाएगी।