जबलपुर में नया ब्लड बैंक बनकर हुआ तैयार

जबलपुर के दमोह जिले में नई ब्लड बैंक यूनिट बनकर तैयार हो गई है।

जबलपुर में नया ब्लड बैंक बनकर हुआ तैयार

बड़ी लम्बे वक्त के बाद अब जबलपुर के दमोह जिले में नई ब्लड बैंक यूनिट तैयार हो गई है। अगले महीने 14 जून विश्व रक्तदान दिवस पर इसका शुभारंभ होगा। इसके साथ  कई अत्याधुनिक मशीनें भी लगाई जाएंगी।बता दे नए ब्लड बैंक में एक साथ 20 व्यक्ति रक्तदान कर सकेंगे। इसके साथ ही कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट भी इसमें इंस्टॉल होगी। इससे मरीजों को प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और आरबीसी अलग-अलग जरूरत के हिसाब से दिया जा सकेगा। अस्पताल प्रबंधन ने लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके लिए फर्नीचर से लेकर उपकरण तक अहमदाबाद से बुलाए गए हैं।

आपको बता दे वर्तमान में जिला अस्पताल में जो ब्लड बैंक है,वह कई शाल पुराणा है ,जो की अस्पताल की स्थापना के समय का है। इसमें मशीनें भी एडवांस नहीं हैं। पी-आरबीसी व प्लाज्मा और प्लेटलेट्स अलग-अलग निकालने के लिए मशीनें नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी लैब या फिर जबलपुर जाना पड़ता है, लेकिन अब  यह सुविधा  जिला अस्पताल में ही होगा जिसकी शुरुआत जल्द ही हो जाएगी । जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. विशाल शुक्ला ने बताया कि नए ब्लड बैंक में कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट लगाई जाएगी। इसमें डबल बैग में ब्लड लेकर उसे प्रोसेस कर आरबीसी व प्लाज्मा इश्यू करना शुरू कर दिया जाएगा। प्लाज्मा का उपयोग कभी भी किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि डेंगू और चिकनगुनिया के मौसम में जब मरीज बढ़ जाते हैं तो उन्हें प्लेटलेट्स की जरूरत होती है, उस समय ट्रिपल बैग में ब्लड लेकर रखा जाएगा। मरीजों को अलग से प्लेटलेट्स उपलब्ध करा दिया जएगा। डॉ. शुक्ला ने बताया कि कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट पूरी तरह शुरू होने के बाद एक यूनिट ब्लड को पी-आरबीसी, प्लाज्मा व प्लेटलेट्स में बदलकर तीन मरीजों  के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा।