मध्यप्रदेश में चौथे एवं प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल

मध्यप्रदेश के 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में कल मतदान है, वहां मतदान केंद्रों के लिए मतदान दल सामग्री के साथ आज रवाना हो गये हैं।

मध्यप्रदेश में चौथे एवं प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2024 के  मतदान कल है, जो की  8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों पर होगा।मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा।मतदान को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। चौथे चरण की इन आठ सीटों पर कुल 74 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में हैं। 

आपको बता दे राजन ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के चौथे एवं प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के लिए गर्मी को देखते हुए मतदान सामग्री वितरण स्थलों पर छाया, पानी, कूलर, पंखों, दवाइयों के साथ ही आकस्मिक चिकित्सा के लिए मिनी आईसीयू भी स्थापित किए गए। मतदान दल के सभी सदस्यों को मेडिकल किट भी दी गयी है। इसमें जरूरी दवाइयां हैं। सामग्री वितरण स्थल पर मतदानकर्मियों के लिए नाश्ते, आम का पना, छाछ भी वितरण की भी व्यवस्था की गयी। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को कतार में खड़ा न होना पड़े, उनका तुरंत मतदान हो जाए, इसकी भी व्यवस्थायें की गई हैं।
कल चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इसमें देवास ,उज्जैन, मंदसौर, रतलाम , धार, इंदौर, खरगौन  एवं खंडवा लोकसभा क्षेत्र शामिल हैं।