शहडोल के कोयले की धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कोयले की धोखाधड़ी के मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहडोल के कोयले की धोखाधड़ी का फरार आरोपी  गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कोयले की धोखाधड़ी के मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बता दे पुलिस ने आरोपी किशोरी लाल चतुर्वेदी को कल रात्रि उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल,वर्ष 2016 में ब्यौहारी पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कोयले से लदा एक ट्रक को पकड़ा था।जिसमे चोरी का कोयला लदा था और फर्जी बिल्टी से कोयला को इलाहाबाद उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचना और अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया। जिसके बाद से आरोपी किशोरी लाल चतुर्वेदी मौके से फरार चल रहा था।  आपको बता दे पुलिस ने इसकी  खोज के लिए इस पर  पांच हजर रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया था। वही कल रात तीन थानों की पुलिस ने किशोरीलाल को आठ वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया है।