MP News: यादव समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नाम के आगे लिखा 'मोदी का परिवार'

MP News: यादव समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नाम के आगे लिखा 'मोदी का परिवार'

MP News: यादव समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नाम के आगे लिखा 'मोदी का परिवार'

भोपाल।Mohan Yadav Modi Ka Parivaar Bio: आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने परिवार के संदर्भ में पीएम मोदी पर हमला किया था। जिसका जवाब बीजेपी ने अलग अंदाज में दिया है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने आज अपनी एक्स प्रोफाइल पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' जोड़ लिया। यादव ने एक्स पर अपने नाम के आगे 'मोदी का परिवार' लिखा। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने भी अपनी प्रोफाइल पर ये बदलाव किया। इस संबंध में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को अपना परिवार माना है।लेकिन लालू यादव से लेकर के अपने ही परिवार में समाहित पार्टियों के मन में केवल अपना परिवार है। भाजपा ने पूरे देश में ये परिवार अभियान शुरु किया है।

दरअसल लालू यादव ने आरजेडी की रैली में पीएम मोदी के परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मां का जिक्र करते हुए कहा कि उनके निधन पर पीएम ने बाल और दाढ़ी नहीं बनवाए। लालू यादव ने कहा, 'मोदी क्या है? मोदी के पास कोई परिवार नहीं है। जिस पर मोदी ने तेलंगाना में इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरा देश ही उनका परिवार है। इसके बाद से बीजेपी नेताओं ने एक नया अभियान शुरू किया। अब बीजेपी ने इसे चुनावी मुद्दा बनाया है और 'मोदी का परिवार' नारे को जोर-शोर से प्रमोट कर रही है।