राजगढ़ सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख रुपए की सहायता:CM यादव
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में गढ़ में सोमवार रात, इंदौर से अशोकनगर की ओर जा रही निजी बस एक पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, और 40 यात्री घायल हो गए।जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यदव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया कि राजगढ़ जिले में बस दुर्घटना में दो अनमोल जिंदगियों के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायी है। ईश्वर से दिवगंत आत्माओं की शांति एवं परिजनों को यह गहन दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना है। मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिला प्रशासन को हादसे में घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।
आपको बता दे यह हादसा सोमवार की रात की बताई जा रही है वही हादसे के बाद, बस के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। एक महिला यात्री ने बताया कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी और बार-बार मोबाइल फोन पर ध्यान दे रहा था। सूचना के अनुसार, इंदौर से आने वाली बालाजी बस सेवा की बस क्रमांक UP-78-GT-3394, पचोर के पास पुलिया से नीचे गिरी। यह हादसा रात के एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ।
Newsdesk