UP Meat-Liquor Ban on January 22: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यूपी में मांस,मछली और शराब की बिक्री पर लगी रोक: योगी
UP Meat-Liquor Ban on January 22: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन यूपी में मांस,मछली और शराब की बिक्री पर लगी रोक: योगी
UP Meat-Liquor Ban on January 22 : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा दिन के अवसर पर मांस, मछली और शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके साथ ही, सरकार ने सभी जिले के जिला अधिकारियों को इस निषेध का पालन करने के लिए एक आदेश जारी किया है। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिबंध का पालन करते हुए राम मंदिर के उद्घाटन के दिन कोई भी मांस, मछली या शराब नहीं बिकेगी।
प्रधानमंत्री मोदी के हाथों 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, और इसके बाद मंदिर को देश भर के लोगों के लिए खोला जाएगा। राम मंदिर के उद्घाटन के इस अवसर पर अयोध्या में भव्य सजावट देखने को मिल रही है, विशेषकर अयोध्या स्टेशन से राम मंदिर तक।
Newsdesk