Ukraine russia war: यूक्रेन ने किया काला सागर में रूसी लैंडिंग जहाज डुबाने का का दावा
Ukraine russia war: यूक्रेन ने किया काला सागर में रूसी लैंडिंग जहाज डुबाने का का दावा
Ukraine russia war: यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने क्रीमिया के तट के पास काला सागर में रूसी लैंडिंग जहाज ‘सीजर कुनिकोव’ पर हमला करके उसे डुबा देने का दावा किया है।यूक्रेनी सशस्त्र बलों के प्रमुख ने बुधवार को टेलीग्राम पर बताया कि अलुपका शहर के पास ‘यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने मुख्य खुफिया निदेशालय की इकाइयों के साथ मिलकर’ जहाज पर हमला किया था। उधर यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय के मुख्य खुफिया निदेशालय ने बताया कि जहाज पर पर ‘मगुरा वी5’ लड़ाकू समुद्री ड्रोन से हमला किया गया। जिसके परिणामस्वरूप बायीं ओर बड़े छेद हो गये। सूत्रों के हवाले से बताया कि हमले के बाद जहाज डूब गया। रूसी पक्ष ने हमले की पुष्टि नहीं की है। सीजर कुनिकोव को समुद्र तट पर उतरने के लिए डिजाइन किया गया था। और यह 500 टन तक माल वहन कर सकता था। यह अन्य हथियारों के अलावा एके-725 ऑटोकैनन और ग्रैड-एम रॉकेट लॉन्चर से लैस था। यूक्रेन की सेना ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि उसने फरवरी 2022 से अब तक 25 रूसी जहाजों या रूस के काला सागर बेड़े के लगभग 33 प्रतिशत को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
Newsdesk