Article 370: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल-370, मोहन यादव ने किया ऐलान

Article 370: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल-370, मोहन यादव ने किया ऐलान

Article 370: मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री हुई यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल-370, मोहन यादव ने किया ऐलान

मुंबई। Article 370 Tax Free: लोकसभा चुनाव के पहले मध्यप्रदेश में बनी फिल्म 'आर्टिकल370' को हाल ही में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ने टैक्स फ्री कर दिया है। इस फिल्म में यामी गौतम और प्रियामणि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। यह फिल्म 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। जिसे अब मध्य प्रदेश में टैक्स मुक्त कर दिया गया है। इस फिल्म की कहानी जम्मू-कश्मीर में विशेष स्थिति को रद्द करने के फैसले पर आधारित है। इस फिल्म की कहानी खुफिया अधिकारी से शुरु होती है। जो बेहद बहादुर अधिकारी है। वह आतंकवादी संगठन की युवा कमांडर बुरहान वानी के ठिकाने का पता लगा कर उसे मुठभेड़ में ढेर कर देती है। आपको बता दें कि इस पूरी फिल्म का बजट 20 करोड़ रुपए है।

मोहन यादव ने ट्विटर अकाउंट पर कहा....

आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर फिल्म 'आर्टिकल 370' को मध्य प्रदेश में टैक्स मुक्त होने की जानकारी साझा करते हुए कहा कि -आर्टिकल 370' को टैक्स मुक्त करने के पीछे के कारणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने मैसेज में लिखा कि इस फिल्म के माध्यम से देश को जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को हटाने के पहले और बाद के ऐतिहासिक परिवर्तन के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने नागरिकों से फिल्म देखने की अपील की।

कश्मीर में नहीं हुई रिलीज

आर्टिकल370' फिल्म सेंसिटिव मुद्दों पर आधारित है।इस फिल्म ने फैंस के बीच में लोकप्रियता हासिल कर ली है।हालांकि कश्मीर में इसे रिलीज़ नहीं किया जाएगा। जिसको लेकर इस फिल्म के डायरेक्टर ने कहा है कि यामी अब एक बच्चे के साथ हैं। इसलिए यामी अधिक यात्रा नहीं कर सकती हैं। इसलिए इसे सिर्फ आस-पास की जगहों पर रिलीज किया जा रहा है।