रिकॉर्ड तोड़ ‘धुरंधर’ के बाद पार्ट-2 का धमाका, टीजर देख फैंस हुए एक्साइटेड

1 / 1

1.

मुंबई:

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का धमाकेदार टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है और इसके साथ ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मच गई है। मंगलवार, 3 फरवरी को रणवीर सिंह ने पहले फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए टीजर रिलीज का समय 12:12 बजे बताया था। तय समय पर जैसे ही टीजर सामने आया, फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया।

टीजर में रणवीर सिंह का इंटेंस, रॉ और खतरनाक एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। दमदार बैकग्राउंड स्कोर और तेज रफ्तार विजुअल्स ने साफ कर दिया है कि इस बार कहानी और भी ज्यादा आक्रामक होने वाली है। ‘धुरंधर 2’ को लेकर दर्शकों की उम्मीदें इसलिए भी ऊंची हैं क्योंकि ‘धुरंधर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक कमाई की थी और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी लंबे समय तक ट्रेंड किया था।

टीजर रिलीज होते ही फैंस ने रणवीर सिंह के लुक और एक्शन की जमकर तारीफ की। इंस्टाग्राम पर पोस्टर के साथ रणवीर का कैप्शन “अब बिगड़ने का वक्त आ गया है” भी खूब वायरल हो रहा है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और संजय दत्त अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार है।