लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर मंगेशकर सभागृह का लोकार्पण

लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर मंगेशकर सभागृह का लोकार्पण

लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर मंगेशकर सभागृह का लोकार्पण

इन्दौर। मध्य प्रदेश के सबसे बड़ा सभागृह वीआईपी परस्पर नगर, स्कीम नम्बर 97 विधानसभा क्षेत्र राऊ इन्दौर में बनकर तैयार हो गया है। मंगेशकर सभागृह का लोकार्पण लता मंगेशकर के जन्मदिवस 6 फरवरी को होना संभावित है इस हेतु इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभागार के मुख्य द्वार पर मंगेशकर ऑडिटोरियम अंग्रेजी में लिखा गया है।23 करोड़ की लागत से निर्मित हुए इस सभी तरह की आधुनिक साज सज्जा सुविधा से लैस इस सभागार में अत्याधुनिक साउंड सिस्टम और बैठने के लिए आरामदायक कुर्सियां लगाई गई है। वही लता मंगेशकर के पूरे जीवन काल के छाया चित्रों से सभागार को सजाया गया है।