रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन:

रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन:

रणवीर सिंह के नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 96 साल की उम्र में निधन:

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के दौरान ली आखिरी सांस, अनिल कपूर के भाई को बचपन में लगाते थे इंजेक्शन

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के परिवार से दुखद खबर सामने आई है। उनके नाना डॉ. राम हिंगोरानी का 8 नवंबर को दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने लक्ष्मी पूजा के दौरान अंतिम सांस ली। रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने मंगलवार रात सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। रणवीर अपने नाना के काफी करीब थे और अक्सर उनके साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते थे। उनके निधन की खबर के बाद परिवार और करीबियों के बीच शोक का माहौल है।

93 साल की उम्र में रणवीर के साथ किया था डांस

रणवीर सिंह अपने नाना के साथ खास रिश्ता साझा करते थे। साल 2023 में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान उन्होंने डॉ. राम हिंगोरानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें उनके नाना फिल्म के गाने 'झुमका गिरा रे' पर डांस करते नजर आए थे।

 वीडियो में उन्होंने 'टीम रॉकी' लिखी टी-शर्ट पहनी हुई थी और 93 साल की उम्र में भी उनका उत्साह देखने लायक था। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में रणवीर से कहा था, 'टिक्की छोड़ो, मेरे लिए टकीला लाओ।' रणवीर ने वीडियो के साथ लिखा था कि उनके नाना 93 साल की उम्र में भी एकदम रॉकी स्टाइल में हैं।

93 साल की उम्र में भी मतदान करने पहुंचे थे डॉ. राम

डॉ. राम हिंगोरानी का सक्रिय और उत्साह से भरा जीवन उनके सोशल मीडिया पर साझा किए गए पलों में भी दिखाई देता था। साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान रणवीर ने अपने नाना की एक तस्वीर शेयर की थी। उस समय देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही थी, लेकिन 93 वर्षीय डॉ. राम मतदान करने पहुंचे थे।

तस्वीर में वह शर्ट, पैंट और धूप का चश्मा पहने नजर आए थे।

 एक पुलिसकर्मी उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचने में मदद करता दिखाई दिया था। रणवीर ने तस्वीर के साथ लिखा था कि बाहर 93 डिग्री तापमान होने के बावजूद उनके नाना ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने नाना को रॉकस्टार वोटर बताया था।

मुंबई के जाने-माने फिजिशियन थे डॉ. राम हिंगोरानी

डॉ. राम हिंगोरानी पेशे से डॉक्टर थे और मुंबई में एक जाने-माने फिजिशियन के रूप में उनकी पहचान थी। उनके परिवार और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के साथ भी अच्छे संबंध थे। अभिनेता संजय कपूर ने रणवीर की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट करते हुए बताया था कि डॉ. हिंगोरानी ने बचपन में उन्हें कई इंजेक्शन लगाए थे। रणवीर सिंह और कपूर परिवार के बीच भी पारिवारिक रिश्ता है। रणवीर की मां अंजू और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कजिन हैं। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से नजदीकी रही है।

कजिन सौम्या ने भावुक पोस्ट लिखकर दी श्रद्धांजलि

रणवीर सिंह की कजिन सौम्या हिंगोरानी ने इंस्टाग्राम पर अपने दादू के निधन की जानकारी देते हुए भावुक संदेश लिखा। उन्होंने डॉ. राम को 96 साल का युवा बताते हुए कहा कि यह एक शानदार जीवन था, जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए, न कि केवल शोक व्यक्त किया जाना चाहिए।

 सौम्या के मुताबिक, उनके दादू दिवाली के दिन शांति से दुनिया छोड़कर अपनी पत्नी के पास चले गए।

 उन्होंने लिखा कि लक्ष्मी पूजा के दौरान दिन के सबसे शुभ समय पर उनका जाना परिवार के लिए एक भावुक पल है। सौम्या ने अपने दादू को दुनिया का सबसे अच्छा दादू बताते हुए परिवार को सब कुछ देने के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने अपने संदेश में यह भी लिखा कि वह चाहती हैं कि उनके दादू अगली मुलाकात तक उनके लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखें।

'धुरंधर' के बाद फिल्म 'प्रलय' में नजर आएंगे रणवीर सिंह

नाना के निधन के बीच रणवीर सिंह अपने आगामी फिल्मी प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं। वह इन दिनों निर्देशक जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' की तैयारी कर रहे हैं। यह एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म होगी, जिसकी कहानी तबाही के बाद के मुंबई शहर पर आधारित है। फिल्म में जॉम्बी हमले के बाद लोगों को अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते दिखाया जाएगा।

इस फिल्म के जरिए रणवीर अपने प्रोडक्शन बैनर 'मां कसम फिल्म्स' के तहत निर्माता के रूप में भी शुरुआत कर रहे हैं।

 फिल्म का निर्माण अनन्या बिड़ला के 'बिड़ला स्टूडियो' और हंसल मेहता व साहिल सहगल के 'ट्रू स्टोरी फिल्म्स' के साथ मिलकर किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2026 में मुंबई में शुरू हुई थी। इसमें कल्याणी प्रियदर्शन भी नजर आएंगी, जिनका यह बॉलीवुड डेब्यू होगा।