बच्चों को हर वर्ष होता था चिकन पॉक्स, होम्योपैथी इलाज से मिला छुटकारा

होम्योपैथी दवाओं से कई रोग जैसे किडनी स्टोन, पीसीओडी और चर्म रोग जड़ से ख़त्म होता है। जिसके चलते नवोदय के बच्चों को भी राहत मिली, पिछले 5 साल में एक भी बच्चा नहीं हुआ बीमार वहीँ 10 अप्रैल को होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की याद में मनाया जाता है दिवस।

बच्चों को हर वर्ष होता था चिकन पॉक्स, होम्योपैथी इलाज से मिला छुटकारा

आज 10 अप्रैल को होम्योपैथी दिवस हैं, यह डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति और इसकी जागरूकता बढ़ाई जा सके। इस दौरान लोगों को होम्योपैथी के फायदे बताए जाते हैं। रायपुर के नवोदय स्कूल के बच्चों को हर वर्ष चिकन पॉक्स होता था। मगर, होम्योपैथी के इलाज के बाद पिछले पांच वर्ष से नहीं हो रहा है।

प्रदेश का एक मात्र होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के प्राचार्य डॉ. दिलीप मुकुंद पिंपले ने बताया कि रायपुर नवोदय में बच्चों को हर वर्ष चिकन पॉक्स का संक्रमण फैलता था। संक्रमण इसलिए ज़्यादा था क्यूंकि बच्चे  छात्रावास में रहते थे, इसके साथ उन्होंने बताया की पिछले पांच वर्षों से चिकन पॉक्स नहीं हो रहा है जिसका नवोदय की तरफ से प्रमाण-पत्र भी दिया गया है।