मसूद अजहर: ऑपरेशन सिंदूर में 10 परिजनों की मौत, आतंकी का रो-रोकर बुरा हाल
भारत की सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों और चार करीबी सहयोगियों की मौत हुई। हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल और बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल सहित 10 अन्य आतंकी भी मारे गए। मसूद अजहर ने अपनों की मौत पर फूट-फूटकर रोते हुए बयान जारी किया।
भारत की सशस्त्र सेनाओं द्वारा अंजाम दिए गए ऑपरेशन सिंदूर में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर के परिवार के 10 लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मसूद अजहर ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। बहावलपुर में आतंकी ठिकानों पर हुए हमले में मसूद अजहर के लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आज शाम चार बजे बहावलपुर में मसूद अजहर के परिजनों को दफनाया जाएगा।
मसूद अजहर अपनों की मौत पर फूट-फूटकर रोया
मसूद अजहर ने बयान जारी कर बताया है कि हमले में उसके परिजनों के अलावा चार करीबी सहयोगी भी मारे गए हैं। बहावलुपर में जामिया मस्जिद सुभान अल्लाह पर हुए हमले में जैश ए मोहम्मद चीफ मसूद अजहर की बड़ी बहन और उसके पति, भांजे और उसकी पत्नी और अन्य भतीजों और परिवार के पांच बच्चों की मौत हुई है। हमले में मसूद अजहर के करीबी सहयोगी और उसकी मां और दो अन्य करीबी सहयोगियों की भी मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले में अपनों के मारे जाने पर मसूद अजहर फूट-फूटकर रोया। भारत के हमले में आतंकी कारी मोहम्मद इकबाल की भी मौत हुई है। कारी इकबाल ही कोटली में चलने वाले आतंकी कैंपों का कमांडर था। कारी इकबाल के साथ हमले में 10 अन्य आतंकी भी मारे गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में बिलाल आतंकी कैंप के प्रमुख याकूब मुगल की भी मौत हुई है।
news desk MPcg