T20 पावरप्ले का नया नियम: अब ओवर नहीं, गेंदें तय करेंगी सीमा, 2 जुलाई से लागू!

T20 पावरप्ले का नया नियम: अब ओवर नहीं, गेंदें तय करेंगी सीमा, 2 जुलाई से लागू!

T20 पावरप्ले का नया नियम: अब ओवर नहीं, गेंदें तय करेंगी सीमा

पुरुषों के T20 क्रिकेट में पावरप्ले नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यदि बारिश या अन्य कारणों से पारी के ओवर घटा दिए जाते हैं, तो पावरप्ले की अवधि गेंदों के आधार पर तय होगी, न कि ओवरों के।

➡️ अभी तक 20 ओवर की पारी में शुरुआती 6 ओवर पावरप्ले होते हैं।
➡️ नए नियमों के मुताबिक, अगर पारी केवल 8 ओवर की होती है, तो उसमें 2.2 ओवर (यानि 14 गेंदों) का पावरप्ले होगा।
➡️ 9 ओवर की पारी में पावरप्ले 2.4 ओवर (यानि 16 गेंदें) का होगा।

उदाहरण के लिए, 8 ओवर की पारी में तीसरे ओवर की दूसरी गेंद के बाद पावरप्ले खत्म होगा और इसके बाद 3 अतिरिक्त फील्डर 30-यार्ड सर्कल से बाहर जा सकेंगे।