वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शाही शादी, 5 दिसंबर को ताज आमेर में होगी विवाह रस्म

1 / 1

1.

वृंदावन के प्रसिद्ध युवा कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय एक नई जीवन यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी शादी 5 दिसंबर को जयपुर के होटल ताज आमेर में भव्य तरीके से संपन्न होगी। दुल्हन शिप्रा, हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली हैं और एक सम्मानित परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता हरियाणा पुलिस में पूर्व DSP रह चुके हैं।

शादी से पहले वृंदावन में आज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ घुड़चढ़ी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त, अनुयायी और स्थानीय लोग शामिल हुए। घुड़चढ़ी के दौरान माहौल पूरी तरह भक्ति, संगीत और उत्सव की रंगत में डूबा रहा। इसके बाद इंद्रेश महाराज अपने परिजनों और बारातियों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए, जहां राजस्थानी शाही अंदाज़ में विवाह की सभी रस्में होंगी।

इंद्रेश उपाध्याय की लोकप्रियता को देखते हुए उनके विवाह को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का सिलसिला लगातार जारी है।