सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 115वें स्थापना दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश |
1.
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 115वें स्थापना दिवस पर चलाया स्वच्छता अभियान, दिया स्वच्छ भारत का संदेश
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के गौरवशाली 115वें स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक द्वारा 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 तक विभिन्न सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 17 दिसंबर 2025 को बैंक द्वारा स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन का संदेश देना रहा
DocScanner 17-Dec-2025 7-09 pm(…
इस अभियान के तहत बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बैंक परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छ वातावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि स्वच्छता न केवल बेहतर स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक सोच और जिम्मेदार नागरिकता को भी बढ़ावा देती है।
अवसर पर अंचल प्रमुख श्री धीरज गोयल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने और “स्वच्छ भारत मिशन” को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया अपनी 115 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में सदैव सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा करता रहेगा।
स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह स्वच्छता अभियान अनुशासित, प्रेरणादायी एवं प्रभावी रहा, जिसने यह संदेश दिया कि स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

news desk MPcg