पुरुषों के लिए वेडिंग फैशन, कुर्ता डिज़ाइन्स से बनाएं अपना लुक और भी आकर्षक
गर्मियों की शादी में सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है कि क्या पहना जाए जिससे गर्मी भी न लगे और लुक भी स्टाइलिश रहे। पुरुषों के लिए यह चुनाव और भी मुश्किल हो जाता है क्योंकि ऑप्शन सीमित लगते हैं।
लेकिन सही फैब्रिक, हल्के रंग और ट्रेंडी डिजाइन चुनकर आप गर्मियों की शादी में भी बेहद क्लासी और कूल लुक पा सकते हैं। आज हम आपको ऐसे 5 ट्रेंडिंग आउटफिट्स बता रहे हैं जो आपके वेडिंग लुक को और भी खास बना देंगे।
लिनन कुर्ता-पजामा
लिनन फैब्रिक गर्मियों के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है क्योंकि यह हल्का और ब्रीदेबल होता है। पसीना कम आता है कंफर्टेबल फिटिंग पेस्टल कलर्स में एलिगेंट लुक अगर आप सिंपल लेकिन रॉयल लुक चाहते हैं, तो लिनन कुर्ता-पजामा परफेक्ट ऑप्शन है।
कॉटन कुर्ता + नेहरू जैकेट
अगर आप ट्रेडिशनल के साथ थोड़ा फॉर्मल टच चाहते हैं, तो कॉटन कुर्ते के साथ नेहरू जैकेट एक शानदार कॉम्बिनेशन है। रॉयल और एलीगेंट लुक गर्मियों में हल्का और आरामदायक शादी के फंक्शन के लिए परफेक्ट यह आउटफिट आपको भीड़ में अलग और स्टाइलिश बनाता है।
शॉर्ट कुर्ता + चूड़ीदार या ट्राउजर
शॉर्ट कुर्ता आजकल काफी ट्रेंड में है और युवाओं में बेहद पॉपुलर हो चुका है। मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स हल्का और आरामदायक मेहंदी और हल्दी फंक्शन के लिए बेस्ट से आप चूड़ीदार या स्ट्रेट ट्राउजर के साथ कैरी कर सकते हैं।
हल्का इंडो-वेस्टर्न सेट
अगर आप शादी में सबसे अलग और स्टाइलिश दिखना चाहते हैं, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट बेस्ट रहेगा। ट्रेंडी और फ्यूजन लुक शाम के फंक्शन के लिए परफेक्ट कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक में बेस्ट यह लुक आपको भीड़ में सबसे अलग और ग्रेसफुल बनाता है।
कॉटन शर्ट + एथनिक पैंट
अगर आप सिंपल लेकिन स्मार्ट लुक चाहते हैं, तो कॉटन शर्ट के साथ एथनिक पैंट या ट्राउजर एक बढ़िया विकल्प है। सिंपल और एलिगेंट लुक रोजमर्रा जैसा कम्फर्ट गर्मियों के लिए परफेक्ट, यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा भारी ट्रेडिशनल आउटफिट नहीं पहनना चाहते।
news desk MPcg