झटपट ब्रेड इडली रेसिपी, कम तेल में टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, देखे रेसिपी

झटपट ब्रेड इडली रेसिपी, कम तेल में टेस्टी और हेल्दी नाश्ता, देखे रेसिपी

अगर आपको सुबह या शाम के समय जल्दी में कुछ टेस्टी और अलग नाश्ता बनाना है, तो ब्रेड इडली एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह सैंडविच और इडली दोनों से अलग, स्वादिष्ट और बहुत ही आसान रेसिपी है, जिसे कम समय में तैयार किया जा सकता है।

स्टफिंग कैसे तैयार करें

सबसे पहले उबले हुए आलू लें और उन्हें अच्छे से मैश कर लें।
कटी हुई हरी मिर्च
बारीक कटा धनिया
लाल मिर्च पाउडर
खटाई
पिसा हुआ धनिया
स्वादानुसार नमक
इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर अलग रख दें।

तड़का तैयार करें

एक छोटे पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें। थोड़ा जीरा कड़ी पत्ता क्रश की हुई मूंगफली थोड़ा कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल इसे हल्का सा भून लें और फिर गैस बंद कर दें। अब इस तड़के को आलू की स्टफिंग में मिला दें।

ब्रेड इडली बनाने का तरीका

ब्रेड के स्लाइस लें और किसी कटोरी की मदद से गोल आकार में काट लें तैयार आलू की स्टफिंग को ब्रेड पर अच्छे से लगाएं हल्के हाथ से दबा दें ताकि स्टफिंग सेट हो जाए पकाने की विधि एक तवा या पैन गर्म करें और उसमें थोड़ा घी या तेल लगाएं ब्रेड को स्टफिंग वाली साइड नीचे रखकर सेकें ऊपर से थोड़ा दही लगाएं और ढककर 7–8 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने दें

तैयार है आपकी ब्रेड इडली

7–8 मिनट बाद ढक्कन हटाएं, इडली हल्की फूली हुई और सुनहरी दिखेगी। अब इसे निकालें और ऊपर से तैयार तड़का डाल दें।

क्यों है यह खास?

 कम तेल में बनने वाला हेल्दी नाश्ता झटपट तैयार होने वाली रेसिपी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आने वाला स्वाद सैंडविच और इडली से अलग यूनिक टेस्ट

सर्व करें और एंजॉय करें गरमा-गरम ब्रेड इडली को चाय या चटनी के साथ परोसें और पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें