India alliance:एनडीए को उपचुनाव में झटका, इंडिया गठबंधन हुआ मजबू

13 सीटों में से 10 पर एनडीए को मिली हार

India alliance:एनडीए को उपचुनाव में झटका, इंडिया गठबंधन हुआ मजबू

सिटी टुडे । भले ही केंद्र में एनडीए ने तीसरी बार सरकार बना ली हो, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अब देशवासियों के सिर चढ़कर नहीं बोल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण 07 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणाम हैं, जहां 13 सीटों में से करीब 10 पर इंडिया गठबंधन ने जीत हासिल कर ली है।

राज्यों का हाल:

मध्य प्रदेश: अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने 3252 मतों से जीत हासिल की। कांग्रेस ने इस जीत पर शंका जाहिर करते हुए दोबारा मतगणना की मांग की है।

पंजाब: जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत ने भाजपा उम्मीदवार शीतल अंगुराल को 37,325 वोटों से हराया।
हिमाचल प्रदेश: तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने दो सीटों (नालागढ़ और देहरा) पर जीत हासिल की, जबकि हमीरपुर सीट पर भाजपा को जीत मिली।

उत्तराखंड: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी को 449 मतों से पराजित किया। बद्रीनाथ विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत सिंह भटोला ने 5224 मतों से जीत हासिल की।

बिहार: रुपौली सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी शंकर सिंह ने जीत दर्ज की। भाजपा के कलाधर मंडल दूसरे स्थान पर रहे, जबकि आरजेडी की बीमा भारती तीसरे स्थान पर आ गईं।

पश्चिम बंगाल: चार सीटों पर टीएमसी ने जीत हासिल की।

निष्कर्ष : 

इन उपचुनाव परिणामों से विपक्ष को आत्मविश्वास मिला है, जबकि मोदी सरकार के लिए खतरे की घंटी बजती नजर आ रही है। विपक्षी दलों ने इसे अपनी मजबूत स्थिति के संकेत के रूप में देखा है, जो आगामी चुनावों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।