उत्तराखंड के ऋषिकेश में PM मोदी की दूसरी रैली

उत्तराखंड में 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर PM ने आज ऋषिकेश में दूसरी बैठक की जिसमे गढ़वाल की 3 लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश की

उत्तराखंड के ऋषिकेश में PM मोदी की दूसरी रैली

 उत्तराखंड में लोक सभा चुनाव नाजिदक आता दिख रहा है इसी बीच  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज  एक दिवसीय दौरे पर ऋषिकेश आ रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ऋषिकेश में चुनावी सभा के जरिए लोकसभा की तीन सीटों को साधने की कोशिश करेंगे, जिसमें टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार लोकसभा सीट है.


पीएम मोदी की चुनावी सभा को देखते हुए सुरक्षा को देखते हुए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पुलिस-प्रशासन, खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने रिहर्सल कर अपनी तैयारियों को परखा.रैली को लेकर आईडीपीएल मैदान में विशाल पंडाल बनाया गया है। इस पंडाल में 1 लाख से ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। उत्तराखंड में इन दिनों कभी-कभी मौसम बिगड़ जा रहा है और बारिश हो रही है। इसे देखते हुए पंडाल को वाटरप्रूफ बनाया गया है। 
आपको बता दे  प्रधानमंत्री मोदी की उत्तराखंड में ये दूसरी चुनावी सभा है. इससे पहले 2 अप्रैल को उन्होंने रुद्रपुर में अजय भट्ट के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया था.
गौरतलब हो की लोकसभा चुनाव अप्रैल और मई 2024 तक होना है.लोक सभा चुनाव के लिए मतदान कुल सात फेजो में होगा।