CM अरविंद केजरीवाल का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोला है
आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा की अगर भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव जीत गयी तो विपक्ष के सभी नेताओं को जेल में डालकर एक राष्ट्र एक नेता के खतरनाक मिशन को पूरा किया जाएगा।
आपको बता दे आज अरविंद केजरीवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को कुचलने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोई कसर नहीं छोड़ी।उन्होंने कहा की "आप" पार्टी के चार सबसे बड़े नेता को जेल में भेजने के बाद भी हमारी पार्टी और मजबूती से उभरी है। प्रधानमंत्री ‘आप’ को कुचलना चाहते हैं।
बता दे अरविन्द केजरीवाल को बीते रात को तिहार जेल से रिहा कर दिया गया है। केजरीवाल को शराब नीति मामले में सुप्रीमकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है. अंतरिम जमानत 1 जून तक लागु है और केजरीवाल के 2 जून को आत्मसमर्पण करने की उम्मीद है
Newsdesk