तेजस्वी बोले सरकार बनने पर एक करोड़ नौकरी दी जायेगी
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो एक करोड़ लोगो को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज चौथे चरण के चुनाव के अंतिम दौर में चुनावी प्रचार करने विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के साथ दरभंगा के सोनकी गांव पहुंचे। उन्होंने इस दौरान दरभंगा के राजद प्रत्याशी ललित यादव के पक्ष में प्रचार किया। तेजस्वी यादव ने जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी हमला बोला। प्रचार करते हुए उन्होंने अपनी चोट को पहले लोगो को दिखाया फिर चोट के बहाने लोगो को बताया की डाक्टर ने उन्हें तीन सप्ताह का बेड रेस्ट बताया है। उसके बाद उन्होंने कहा उन्हें नहीं बल्कि मोदी जी को बेड रेस्ट की जरुरत है।
आपको बता दे प्रचार के दौरान राजद नेता ने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 15 अगस्त को एक करोड़ लोगों को नौकरी दी जाएगी। साथ ही सभी महिला को साल में एक लाख रुपया नकद दिया जाएगा। इसके अलावा सभी घर में दो सौ यूनिट बिजली फ्री के साथ गैस सिलेंडर का दाम पांच सौ रुपये फिक्स किया जायेगा।वही पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह उनका गृह जिला है। यहां ललित यादव राजद से उम्मीदवार है ,उन्हें वोट देकर जिताये।
Newsdesk