HEALTH DEPARTMENT: स्वाइन फ्लू के कई मामले कन्फर्म ,स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
HELTH DEPARTMENT : मानसून के साथ बढ़ा वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा ,सावधानी बरतने की सलाह
सीटीटुडे । स्वास्थ्य विभाग ने देश के कई शहरों में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) के मामलों की पुष्टि के बाद सतर्कता बरतते हुए एडवाइजरी जारी की है। मौसम में हो रहे बदलाव और बढ़ती उमस को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है।
स्वाइन फ्लू के साथ डेंगू की रोकथाम
स्वाइन फ्लू के अलावा, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की रोकथाम को लेकर भी व्यापक कदम उठाए हैं। मानसून सीजन की शुरूआत से पहले ही विभाग ने टीम बना ली थी जो फील्ड में काम कर रही है। लगभग 120 कर्मी इस काम में लगे हैं। विभाग की टीमें घर-घर जाकर चैकिंग कर रही हैं और लापरवाही को लेकर चालान काटने के लिए पांच टीम बनाई हैं। विभाग के पास 10 हाथ चलाने वाली फॉगिंग मशीन और 4 गाड़ी वाली फॉगिंग मशीन हैं जिनकी मदद ली जा रही है।
स्वाइन फ्लू से बचाव के उपायों के बारे में बताते हुए, विभाग ने कहा है कि छींकते समय टिश्यू पेपर से नाक को ढकें और उसे सावधानी से नष्ट करें। हाथों को नियमित रूप से साबुन से धोएं। घर और ऑफिस के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज आदि साफ रखें। जुकाम के लक्षण दिखाई देने पर घर से बाहर न जाएं और दूसरों के संपर्क में न आएं। बुखार होने पर उसके ठीक होने के 24 घंटे बाद तक घर पर रहें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और फेस मास्क जरूर पहनें।
स्वाइन फ्लू के लक्षण
स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य जुकाम जैसे ही होते हैं, जिसमें 100 डिग्री तक का बुखार, भूख कम होना, और नाक से पानी बहना शामिल है। कुछ लोगों को गले में जलन, उल्टी और डायरिया भी हो सकता है। डॉक्टरों के अनुसार, इन लक्षणों के होने पर तुरंत अस्पताल में चैक कराएं, लेकिन टेस्ट डॉक्टर के परामर्श के बाद ही कराएं। स्वाइन फ्लू एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संपर्क से फैलता है।
जब कोई स्वाइन फ्लू का मरीज छींकता है तो उसके आसपास 3 फीट की दूरी तक खड़े व्यक्तियों के शरीर में यह वायरस प्रवेश कर जाता है। यदि कोई व्यक्ति छींकते समय नाक को हाथ से ढक लेता है तो फिर वह जहां कहीं भी उस हाथ को लगाता है (दरवाजे, खिड़कियां, मेज, कीबोर्ड आदि) वहां यह वायरस लग जाता है और फिर वहां से किसी अन्य व्यक्ति के हाथों पर लगकर शरीर में प्रवेश कर जाता है।
स्वास्थ विभाग की घर -घर चेकिंग और जागरूकता अभियान
इस मौसम में अन्य वेक्टर बोर्न डिजीज जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया आदि का खतरा भी बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर चैकिंग कर रही हैं और मच्छरों के उत्पन्न होने की संभावनाओं को कम करने के लिए उपाय कर रही हैं।
सभी नागरिकों से अपील है कि वे विभाग की सलाहों का पालन करें और अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
Newsdesk