कुलपति पद से हटाई गई ममता चंद्राकर
छत्तीसगढ़ की इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति ममता चंद्राकर को उनके कुलपति पद से हटा दिया गया।

छत्तीसगढ़ ,सिटी टुडे। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में स्थित ऐतिहासिक इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मश्री ममता चंद्राकर को अपने पद से हटा दिया है।चंद्राकर को हटाने का आदेश राज्यपाल के सचिव ने जारी किया। आगामी आदेश तक दुर्ग संभागायुक्त को विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व सौंपा गया है।
उल्लेखनीय है कि, नियुक्ति के वक्त ही उनको लेकर कई सवाल उठ रहे थे। सके बाद यूनिवर्सिटी के ऑफ कैंपस को रायपुर में स्थापित करने का भी आरोप इन पर लगा, जिसका स्थानीय स्तर पर जमकर विरोध हुआ। स्थानीय निवासियों ने मशाल रैली निकाली और काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन भी किया। उनको हटाने की मांग को लेकर खैरागढ़ बंद भी रखा गया था।लेकिन अब उनके खिलाफ राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक बीआर यादव ने सत्याग्रह कर मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई है। वहीं लोकसभा चुनाव के दौरान भी कई कर्मचारियों के विद्रोह किए जाने की जानकारी मिली थी।