मध्य प्रदेश में मानसून ने दिया दस्तक,आज इन जिलों में होगी तेज बारिश

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत देते हुए मानसून ने दस्तक दे दी है. मौसम विभाग ने बारिश से पहले लोगों को लिए चेतावनी भी जारी की है.

मध्य प्रदेश में मानसून ने दिया दस्तक,आज इन जिलों में होगी तेज बारिश

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बाद मानसून ने अपनी एंट्री ले ली है। कही तेज बारिश तो कही तेज हवा के साथ मानसून की एंट्री के बाद अब कई जिलों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का मानना है कि अब तेज बारिश का दौर लगातार चलता रहेगा.हालांकि मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में एक-दो दिन बाद बारिश शुरू होगी. 
मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के विशेषज्ञ वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि एमपी में मानसून की दस्तक हो गई है.अब अलग-अलग जिलों में मानसून अपना असर दिखाने जा रहा है. उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं जहां पर आज से तेज बारिश हो सकती है. इसके अलावा बिजली की चमक के साथ कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश के भी संकेत मिले हैं.मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह भी चेतावनी दिए की बारिश के समय पेड़ के नीचे खड़े नहीं होना है.इसके अलावा बिजली की चमक और तेज बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की आवश्यकता है. 
उल्लेखनीय है की बारिश के पहले ही मध्य प्रदेश में आकाशीय बिजली से आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मृत्यु हो चुकी है.मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खंडवा, बुरहानपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा, उमरिया, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल और पन्ना में तेज बारिश की संभावना है.इसी प्रकार बैतूल, चित्रकूट, मऊगंज, सीधी, छिंदवाड़ा, छतरपुर, नरसिंहपुर, हरदा, खरगोन, इंदौर, देवास, पंचमढी में बिजली के साथ हल्की बारिश की संभावना है.