Mp News: मोहन यादव ने ओलावृष्टि से नुकसान को लेकर सर्वे के दिए निर्देश
Mp News: मोहन यादव ने ओलावृष्टि से नुकसान को लेकर सर्वे के दिए निर्देश
भोपाल। हाल ही में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में हुई ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर आज मंत्रिपरिषद की बैठक में चर्चा करते हुए इससे हुए फसलों के नुकसान को लेकर सभी जिला कलेक्टरों को सर्वे करने के निर्देश दिए हैंं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव ने ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से नुकसान हुए फसलों का सर्वे करने के लिए सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी किसान जो ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से जो प्रभावित हुआ है। उसका सर्वे गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सर्वे की मॉनीटरिंग करने के लिए सभी मंत्रीगण, विधायकगण और सांसदों को भी कहा है।दरअसल कुछ दिनों पहले ही मध्य प्रदेश विधानसभा में बुधवार को कांग्रेस ने किसानों के मुद्दों को उठाया था। जिसमें हाल ही में हुए ओलावृष्टि की भी चर्चा हुई। जिसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा भी हुआ था। जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे करने का आदेश दिया।
Newsdesk