मोहन यादव आज तीन लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे चुनाव प्रचार
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राज्य के तीन संसदीय क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करेंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 के तीन चरण के मतदान हो चुके है वही अब चौथे चरण के मतदान राज्य के आठ संसदीय क्षेत्रों देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में 13 तारीख को मतदान होना है। इसी बीच आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रतलाम, मंदसौर एवं इंदौर लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह लगभग सवा 10 बजे रतलाम में रोड शो में शामिल हुए।
बता दे वह दोपहर सवा 12 बजे वे रतलाम जिले के जावरा में मंदसौर लोकसभा के प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो में शामिल हुए.उसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर डेढ़ बजे इंदौर लोकसभा क्षेत्र के देपालपुर विधानसभा के बेटमा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे इंदौर में रोड शो में शामिल होंगे।
Newsdesk