Ranji Trophy 2024 Final: मुम्बई ने विदर्भ को हराकर 42 वीं बार रणजी खिताब जीता  

Ranji Trophy 2024 Final: मुम्बई ने विदर्भ को हराकर 42 वीं बार रणजी खिताब जीता  

Ranji Trophy 2024 Final: मुम्बई ने विदर्भ को हराकर 42 वीं बार रणजी खिताब जीता  

मुंबई।Ranji Trophy 2024 Final: मुम्बई ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट के फाइनल में विदर्भ को 169 रनों से हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी खिताब जीता है। मुम्बई ने इस मैच में विदर्भ को 538 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में विदर्भ की टीम अपनी दूसरी पारी में 368 रन ही बना पायी। इस हार के साथ ही विदर्भ की तीसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदें भी टूट गयी हैं। वहीं मुंबई ने 8 साल बाद इस खिताब पर कब्जा किया है। 

अक्षय वाडकर की कोशिश भी नहीं दिखा सकी कमाल

इस मैच की दूसरी पारी में भी विदर्भ की टीम टिक नहीं पायी। फाइनल मैच में 538 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए विदर्भ ने अपने चार विकेट 133 रनों पर ही गंवा दिये। इसके बाद करुण नायर और कप्तान अक्षय वाडकर ने पांचवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने का प्रयास किया। मुशीर खान ने करुण को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। करुण नायर के आउट होने के बाद अक्षय वाडकर और हर्ष दुबे ने मिलकर छठे विकेट के लिए 130 रन बनाये।विदर्भ के लिए वाडकर ने शतकीय पारी खेली। वहीं, हर्ष दुबे ने 65 रन बनाए थे पर वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

538 रनों का लक्ष्य नहीं कर सके पूरा

विदर्भ की बैटिंग इस मैच में थोड़ी निराशाजनक रही। पहली पारी में मुम्बई के 224 रनों के जवाब में विदर्भ 105 रन पर ही आउट हो गई थी। मुंबई ने दूसरी पारी में 418 रन बनाकर विदर्भ के सामने 538 रन की लक्ष्य रखा था। जिसे टीम हासिल नहीं कर पायी। मुंबई के लिए दूसरी पारी में पृथ्वी शॉ 11 रन जबकि भूपेन ललवानी 18 रन ही बना पाये। मुशीर खान ने 136 रन की शतकीय पारी खेली थी। वहीं अजिंक्य रहाणे और श्रेयस अय्यर ने  73 और 95 रन बनाए थे।