आज पाकिस्तान और कनाडा के बीच बड़ा मुकाबला, जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
टी20 वर्ल्ड कप में अब तक दो-दो मैच खेले हैं. जिसमें पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा. जबकि कनाडा को एक मैच में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा है.
आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 22वें मुकाबले में पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अपने तीसरे ग्रुप मुकाबले में कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. यह मैच मैच न्यू यॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ग्रुप ए में यह मुकाबला पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए करो या मरो वाला है.वही अगर आज का मैच बारिश या किसी और वजह से रद्द हो जाता है तो पाकिस्तान की टीम का लाहौर का टिकट कट जाएगा। पाकिस्तान के सामने कनाडा की टीम होगी, जो आयरलैंड को हराकर जीत का स्वाद चख चुकी है और अब पाकिस्तान को चुनौती देने के लिए तैयार है। इस मुकाबले को भारत में टीवी और डीजिटल प्लेटफॉर्म पर लाइव देख सकते हैं।
न्यूयॉर्क के नासाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान बनाम कनाडा का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा और मैच शुरू होने के 30 मिनट पहले टॉस होगा। टी20 क्रिकेट इतिहास में पाकिस्तान और कनाडा की टीमें सिर्फ एक बार ही आमने सामने हुई हैं। पाकिस्तान ने साल 2008 में कनाडा के खिलाफ 137 रन बनाने के बाद उन्हें 102 रन पर ढेर कर मैच जीता था। 16 साल के बाद दोनों टीमें क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में आमने सामने होंगी और कनाडा बदला लेना चाहेगी।
Newsdesk