MP के ट्रेनों को बॉम से उड़ाने की धमकी देनेवाले को पुलिस से हिरासत में लिया

3 ट्रेनों को बॉम से उड़ाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफतार कर लिया है

MP के ट्रेनों को बॉम से उड़ाने की धमकी देनेवाले को पुलिस से हिरासत में लिया

भोपाल और मध्यप्रदेश से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मैसेज करने वाले युवक को भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को मात्र 6 घण्टे मे  गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शाजापुरा जिला कालापीपल का रहने वाला था और चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में अपने एक रिश्तेदार के पड़ोस में रहता है। आरोपी ने पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार युवक को इस मामले में फंसाने के लिए धकमी भरा मैसेज किया था, वह खुद भी प्रसिद्धि पाना चाहता था। 

एडीसीपी क्राइम ब्रांच शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि आज सुबह एक समाचार चैनल के ऑफिस के मोबाइल पर पर भोपाल और मध्यप्रदेश से गुजरने वाली तीन ट्रेनों को बम से उड़ाने धमकी भरा मैसेज भेजा था। इसके बाद भोपाल पुलिस, क्राइम ब्रांच के साथ इंटेलीजेंस और खुफिया एजेंसियां सतर्क हुईं और धमकी देने वाले की पड़ताल शुरू की। पड़ताल में पता चला कि आरोपी ने रेलवे स्टेशन से धमकी भरा मैसेज किया था। आरोपी ने पहले न्यूज चैनल के नंबर पर तीन बार फोन किया, आवाज सही नहीं आने पर ऑफिस के नंबर पर मैसेज किया था।