राहुल ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, कहा सीएम बनने से 2 साल पहले जाति को ओबीसी में रजिस्टर्ड कराया
राहुल ने पीएम मोदी पर लगाया आरोप, कहा सीएम बनने से 2 साल पहले जाति को ओबीसी में रजिस्टर्ड कराया
Rahul Gandhi On PM Modi Caste: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में उनकी जाति पर टिप्पणी की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी पहले ओबीसी नहीं थे।लेकिन गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी जाति को ओबीसी के रूप में अधिसूचित करवाया। इसके बाद बीजेपी ने उनके इस बयान का जबाब देते हुए बताया कि पीएम मोदी की जाति को 27 अक्टूबर 1999 को जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं थे, ओबीसी के रूप में अधिसूचित किया गया था।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा पीएम मोदी पार्लियामेंट में कहते हैं कि ओबीसी वर्ग को भागीदारी की क्या जरूरत? वो कहते हैं मैं ओबीसी हूं. मोदी जी गुजरात के तेली जाति के घर पैदा हुए थे। उनकी कम्यूनिटी को बीजेपी ने साल 2000 में ओबीसी बनाया। गांधी ने आगे कहा कि मोदी जनगणना में जातिगत गिनती नहीं करते और उन्होंने पिछड़ों के हक और हिस्सेदारी के साथ न्याय नहीं किया। वह भी बताया कि मोदी जी के अनुसार देश में केवल दो जातियां हैं - गरीब और अमीर, जिससे गांधी ने पूछा कि फिर वह ओबीसी कैसे हो सकते हैं। गांधी ने यह भी कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी की वेतन 1 लाख 60 हजार रुपये है। वे लाखों के सूट पहनकर दिनभर बदलते रहते हैं। सुबह 2-3 लाख के सूट पहनते हैं और फिर शाम को 4-5 लाख के सूट और शॉल पहनते हैं। 1 लाख 60 हजार की सैलरी वाले प्रधानमंत्री मोदी महीने में 2-3 करोड़ के सूट कैसे पहन सकते हैं?"
Newsdesk