Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की झलक आयी सामनें, 22 जनवरी को खुलेगी आंखों पर बंधी पट्टी

Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की झलक आयी सामनें, 22 जनवरी को खुलेगी आंखों पर बंधी पट्टी

Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की झलक आयी सामनें, 22 जनवरी को खुलेगी आंखों पर बंधी पट्टी

Ram Mandir:अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू हो गया है। मुख्य कार्यक्रम 22 जनवरी को होगा। इस समयगर्भगृह से भगवान राम की मूर्ति की पहली तस्वीर भी सार्वजनिक हुई है। तस्वीर देर रात में जारी की गई थी। जिसमें मूर्ति पूरी तरह से ढकी हुई दिखाई दी गई थी। लेकिन शुक्रवार को जारी की गई तस्वीर में राम लला की आंखों पर सिर्फ पट्टी होती है। यह पट्टी 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद उठाई जाएगी। भगवान राम की यह मूर्ति 51 इंच की है, जो 'श्यामल' (काले) पत्थर से बनाई गई है। इस मूर्ति का निर्माण मैसूर के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने किया है।

अनुष्ठान का आज चौथा दिन है।इसी कारण यज्ञ अग्निकुंड की स्थापना के साथ हुई दिन की शुरुआत हुई। आज के दिन 21 वैदिक पूजन प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। अब मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं जो 22 जनवरी को ही खोले जाएंगे। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए अयोध्या पूरी तरह तैयार है। भगवान राम की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया। वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। मंदिर के गर्भगृह में भक्तों को भगवान राम के बाल स्वरूप के दर्शन होंगे। इस अद्भुत दृश्य में भगवान रामकमल का पाँच साल के बच्चे के रूप में साकार रूप से प्रतिष्ठित किया जाएगा। मूर्ति का वजन 150 किलोग्राम है और जब इसे जमीन से मापा जाता है। तो इसकी कुल ऊचाई सात फीट है।