UP Budget 2024: इतिहास का सबसे बड़ा बजट, जानें क्या-क्या हुए ऐलान
UP Budget 2024: इतिहास का सबसे बड़ा बजट, जानें क्या-क्या हुए ऐलान
UP Budget 2024: आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ लखनऊ में राज्य विधानसभा पहुंचे थे। जहां वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज यूपी का बजट पेश किया। प्रदेश में 2.4% बेरोजगारी दर है, जबकि संगठित अपराध का सफाया हो चुका है और निवेश में वृद्धि हुई है। वित्त मंत्री ने उत्तर प्रदेश की प्रशंसा की और अयोध्या को पर्यटन का मुख्य केंद्र बताया। समाज में उत्थान के लिए योजनाएं चल रही हैं। जिसमें युवा, महिलाएं और किसानों के लिए भी है। वित्त मंत्री ने बजट के दौरान शायरी की भी की। सुरेश खन्ना ने गन्ना किसानों के समय पर भुगतान का जिक्र किया और औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास की बात की।उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने 'सबका साथ सबका विकास' के नारे को लागू किया है। उन्होंने युवा, महिलाओं, किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए नीतियों का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था में सुधार की बात की और इससे विभिन्न क्षेत्रों में 40 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। बजट प्रदेश के इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा बजट है। बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये (7,36,437.71 करोड़ रुपये) है। जानिए क्या है खास-
1) खन्ना ने घोषणा की कि 2023 में राज्य में 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।
2) खन्ना ने घोषणा की कि यूपी का इतिहास का सबसे बड़ा बजट है, जो 7.36 लाख करोड़ से अधिक का है। बजट में 24 हजार करोड़ रुपये की नई परियोजनाएं हैं और प्रदेश का राजकोषीय घाटा 3.46 फीसदी है।
3) वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने विधानसभा में घोषणा की कि 'डार्क जोन' में नए निजी ट्यूबवेल कनेक्शन देने पर लगी रोक हटा दी गई है, जिससे करीब एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ। वर्ष 2023-2024 में अक्तूबर 2023 तक करीब 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किए गए।
4) वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 2022-2023 के लिए लगभग 10 लाख बीमित किसानों को अक्तूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। दिसंबर 2023 तक 2 करोड़ 62 लाख किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से लगभग 63,000 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई।
5) खन्ना ने बताया कि वर्तमान सरकार ने 2017 से 29 जनवरी 2024 तक लगभग 48 लाख गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 2.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। इससे संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान को पिछले 22 वर्षों के संयुक्त गन्ना मूल्य भुगतान की 2.1 लाख करोड़ रुपये से 20,274 करोड़ रुपये अधिक मिला।
6) वाराणसी में एक मेडिकल कॉलेज बनेगा, जिसके लिए 400 करोड़ रुपये का बजट है। साथ ही, 55 लाख लोगों को वृद्धा पेंशन भी दी जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के लिए 7350 करोड़ रुपये का बजट है, गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 2057 करोड़ 76 लाख रुपये का बजट है। लिंक एक्सप्रेसवे के लिए 500 करोड़ की धनराशि मिलेगी और अटल इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के लिए 400 करोड़ का बजट है।
7) चयनित एयरपोर्ट्स जैसे कि अलीगढ़, आजमगढ़, मुरादाबाद, श्रावस्ती, और चित्रकूट को विकसित किया गया है। भीतर से म्योरपुर (सोनभद्र) और सरसावा (सहारनपुर) एयरपोर्ट्स का विकास काम भी प्रगति पर है। अयोध्या में 'महर्षि वाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम' का विकास किया गया है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार, और सुदृढ़ीकरण के लिए 1100 करोड़ रुपये और जनपद-गौतमबुद्व नगर के जेवर में अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की स्थापना और भूमि क्रय के लिए 1150 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
8) प्रदेश के 117 विकास खंडों में 124 ग्रामीण स्टेडियम/मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल एवं 51,300 महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है।
9)मनरेगा के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 28 करोड़ 68 लाख मानव दिवस सृजित कराते हुए 75 लाख 24 हजार श्रमिकों को रोजगार प्रदान किया गया तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 में 33 करोड़ मानव दिवस का सृजन किए जाने का लक्ष्य है।
10)राज्य की सड़कों की देखरेख के लिए 3000 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। औद्योगिक क्षेत्रों की ओर जाने वाली सड़कों को फोर लेन करने के लिए 800 करोड़ रुपयों की व्यवस्था की गई है। इस बजट में रेलवे के ओवरब्रिज के लिए 1350 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में सेतुओं के लिए 1500 करोड़ की व्यवस्था की गई है। शहर और कस्बों में लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके लिए बजट में एक हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।
11)वित्तीय वर्ष 2024-2025 के बजट अनुमानों पर वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में लगातार बिजली की व्यवस्था सुधर रही है। जनपद मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था की जा रही है। गांवों में भी 18 से 19 घंटे बिजी की आपूर्ति की जाएगी।
12)प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य) के तहत गरीब परिवारों को निःशुल्क और अन्य ग्रामीण परिवारों को 50 रूपये की 10 मासिक किश्तों में बिजली कनेक्शन देने की सुविधा दी गई। इस योजना में 62.18 लाख इच्छुक घरों को विद्युत संयोजन निर्गत किए गए। पारेषण तंत्र की कुल क्षमता जो वित्तीय वर्ष 2016-2017 में 16,348 मेगावाॅट थी, को वर्ष 2022-2023 में बढ़ाकर 28,900 मेगावाॅट तक किया गया हैै जिसे वित्तीय वर्ष 2023-2024 तक बढ़ाकर 31,500 मेगावाॅट तक किया जाना लक्षित है।
13)भारत सरकार की ग्रीन एनर्जी कारिडोर-2 परियोजना के अन्तर्गत प्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र में सौर ऊर्जा उत्पादन हेतु 4000 मेगावाॅट क्षमता के सोलर पार्क का विकास किया जाना नियोजित है।
14) एमबीबीएस की सीटों की संख्या 1840 से बढ़कर कर 3828 हो गई है।
15) 4 करोड़ 86 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड वितरित किए'
16) वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश के लगभग 55 लाख वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह की दर से प्रदान की जा रही है। सभी वर्गों की पुत्रियों की शादी के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत एक जोडे़ के विवाह पर 51,000 रुपये अनुदान की व्यवस्था है।
17) पेंशन की धनराशि 500 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह की'
18) वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि हेतु 575 करोड़ रूपये एवं बुन्देखण्ड विकास निधि हेतु 425 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
19)16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण'
20)जनपद मिर्जापुर में विन्ध्याचल स्थित त्रिकोणीय क्षेत्र में मां विन्ध्यवासिनी मंदिर, मां अष्टभुजा मंदिर, मां कालीखोह मंदिर को जोड़ने वाले त्रिकोण संरेखण में आने वाले परिक्रमा मार्गों एवं जन सुविधाओं के उन्नयन हेतु कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। महाकुम्भ, 2025 के अन्तर्गत विभिन्न कार्यो हेतु 100 करोड़ रुपये की बजट व्यवस्था प्रस्तावित है।
Newsdesk