Bihar Road Accidents: बिहार में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, अन्य 2 घायल

Bihar Road Accidents: बिहार में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, अन्य 2 घायल

Bihar Road Accidents: बिहार में सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, अन्य 2 घायल

Bihar Road Accidents: नवादा और औरंगाबाद जिले के विभिन्न इलाकों में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो और लोग घायल हो गए हैं। नवादा जिले में एक स्कॉर्पियो कार के पेड़ से टकराने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि औरंगाबाद में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई।

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो कार की टक्कर में एक पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक बर्थडे पार्टी से लौट रहे तीन दोस्तों की शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि यह घटना सिरदला-रजौली पथ के धर्मपुर मोड़ पर हुई है।

बुधवार को रात में कुछ दोस्त अपने एक और दोस्त की बर्थडे पार्टी में रजौली गए थे. सभी दोस्त स्कॉर्पियो से बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. इस बीच, धर्मपुर मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और वाहन एक पेड़ से टकरा गया. घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. मृतकों का पहचान नरहट थाना क्षेत्र के खनवां गांव निवासी विवेक कुमार (26), रोशन कुमार (27) और नरौली गांव के चंदन कुमार (27) हुआ है।

उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शवों को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है।

औरंगाबाद में नबीनगर-बारून मुख्य पथ पर जोगाबांध गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक, दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान नबीनगर थाना क्षेत्र के महुअरी गांव निवासी चंदन चौहान (15), अजित चौहान (16) एवं आदित्य चौहान (17) हुई है।