भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट: 86.31 प्रति डॉलर पर पहुंचा!
भारतीय रुपये में ऐतिहासिक गिरावट: 86.31 प्रति डॉलर पर पहुंचा!
सोमवार को भारतीय रुपया गिरकर 86.31 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया। डॉलर की मजबूती, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें ($80.91 प्रति बैरल), विदेशी पूंजी के बहिर्वाह और घरेलू शेयर बाजार की गिरावट (सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में) ने रुपये पर दबाव डाला।
शुक्रवार को 86.04 पर बंद हुआ रुपया सोमवार को 27 पैसे टूटकर 86.31 तक पहुंच गया। यह गिरावट घरेलू और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं का नतीजा है।