अजमेर की दुकान से 1.25 लाख का सामान चोरी
अजमेर में दुकान से 1.25 लाख की चोरी, पीछे का गेट तोड़कर घुसे चोर
अजमेर के आगरा गेट इलाके में चोरों ने पान की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 1.25 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। बदमाश दुकान के पीछे का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए और सिगरेट, गुटखा व बीड़ी के पैकेट समेटकर फरार हो गए। चोर जाते समय गल्ले में रखे 2 हजार रुपए भी ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को चोरी की जानकारी मिली।
पीछे का गेट तोड़कर दुकान में घुसे चोर
दुकानदार विमल अग्रवाल के अनुसार, आगरा गेट पर उनकी बंसी पान भंडार नाम से दुकान है। सुबह जब वे दुकान पहुंचे तो पीछे का गेट टूटा हुआ मिला। अंदर सामान बिखरा था और दुकान से सिगरेट, गुटखा व बीड़ी के पैकेट गायब थे। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 1.25 लाख रुपए बताई गई है।
गल्ले से नकदी भी ले गए बदमाश
चोर दुकान में रखे सामान के साथ गल्ले में मौजूद 2 हजार रुपए भी चोरी कर ले गए। घटना के बाद दुकानदार ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पता नहीं चल पाया है।
news desk MPcg