सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा, निफ्टी में भी तेजी
सेंसेक्स 107 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,045 पर बंद; सरकारी बैंक और फार्मा शेयरों में खरीदारी
9 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में बढ़त के साथ कारोबार खत्म हुआ। सेंसेक्स 107 अंक की तेजी के साथ 81,106 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 58 अंक चढ़कर 25,045 के स्तर पर पहुंच गया। दिन के कारोबार में सरकारी बैंक और फार्मा कंपनियों के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। वहीं आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में बिकवाली का दबाव रहा। FII ने 7 दिनों में खरीदे ₹42,845 करोड़ के शेयर
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने पिछले 7 कारोबारी दिनों में 42,845 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। पिछले 30 दिनों में उनकी शुद्ध खरीदारी 40,577 करोड़ रुपए रही। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने पिछले 7 दिनों में 24,505 करोड़ रुपए की शुद्ध बिकवाली की।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों में अलग-अलग रुख देखने को मिला। जापान का निक्केई 2.33% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.81% और हांगकांग का हैंगसेंग 0.13% गिरकर बंद हुआ।
अमेरिकी बाजारों में भी अलग-अलग रुख
अमेरिकी बाजारों में पिछले कारोबार के दौरान डाउ जोन्स 0.46% गिरा, जबकि नैस्डैक में 1.09% और S&P 500 में 0.31% की तेजी दर्ज की गई।
क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी दबाव बना हुआ है। पिछले सप्ताह क्रूड ऑयल की कीमतों में 16% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जो 2020 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट बताई गई। सोमवार को क्रूड करीब 97 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था।
news desk MPcg