अनंत सिंह बेटी की शादी में दामाद को देंगे 2 करोड़ की कार
अनंत सिंह बेटी की शादी में देंगे दामाद को 2 करोड़ की डिफेंडर
मोकामा से विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को बिहार के पटना जिले के पैतृक गांव लदमा में होगी। शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपए की लैंड रोवर डिफेंडर गिफ्ट करेंगे। वहीं, छोटे बेटे अभिनव सिंह को BMW कार देने की तैयारी है। शादी के साथ बेटे का जनेऊ संस्कार भी आयोजित किया जाएगा।
10 बीघा जमीन पर तैयार हो रहा पंडाल
विवाह समारोह के लिए करीब 10 बीघा जमीन पर मंडप और पंडाल बनाए जा रहे हैं। जयमाला के लिए लगभग 30 फीट ऊंचा स्टेज तैयार किया जा रहा है। इसकी सजावट के लिए चीन और बेंगलुरु से फूल मंगाए जा रहे हैं। टेंट और सजावट के काम में अलग-अलग राज्यों के कारीगर लगाए गए हैं।
भोजपुरी और बॉलीवुड कलाकारों को न्योता
शादी समारोह में बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के करीब 36 कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें पवन सिंह, अक्षरा सिंह और आयशा खान सहित कई कलाकारों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा दुबई से छह मॉडल के भी पहुंचने की तैयारी है।
घुड़दौड़ प्रतियोगिता में मिलेगी थार
शादी के अवसर पर घुड़दौड़ प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 12 बीघा जमीन पर मैदान तैयार किया जा रहा है। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले को महिंद्रा थार, दूसरे स्थान पर आने वाले को मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान पर रहने वाले को स्कूटी देने की घोषणा की गई है।
4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था
अनंत सिंह के मुताबिक, शादी में करीब 4 लाख लोगों के भोजन की व्यवस्था की जा रही है। मेहमानों के लिए 150 से ज्यादा तरह के पकवान तैयार किए जाएंगे। मिठाइयों में काजू कतली और बिहार का प्रसिद्ध सिलाव खाजा भी शामिल रहेगा। मेहमानों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त भोजन की व्यवस्था भी रखी जाएगी।
PM मोदी और नीतीश समेत बड़े नेताओं को निमंत्रण
अनंत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं को शादी में आमंत्रित करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि समारोह में राजनीतिक दलों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।
अमेरिका में रहते हैं होने वाले दामाद
शिवांगी की शादी ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित से हो रही है। वह पटना के बिहटा स्थित कृष्णानगर के रहने वाले हैं। उन्होंने अमेरिका की जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से MBA किया है और करीब 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं।
news desk MPcg