Truck-Bus Driver Strike Ends: ट्रक-बस ड्राइवर की हड़ताल खत्म होते ही परिवहन सेवाओं ने फिर से पकड़ी गति
Truck-Bus Driver Strike Ends: ट्रक-बस ड्राइवर की हड़ताल खत्म होते ही परिवहन सेवाओं ने फिर से पकड़ी गति
भोपाल,Truck-Bus Driver Strike Ends:ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल का समापन होते ही मध्य प्रदेश में जीवन पुनः सामान्य पटरी पर लौटने लगा है। परिवहन सेवाएं फिर से सामान्य हो रही हैं, और डीजल-पेट्रोल, दूध और सब्जी की आपूर्ति भी सामान्य हो रही है। सिटी बसें भी अपनी रफ्तार में सुधार ला रही हैं।
केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून में हुए संशोधन के बाद देशव्यापी ट्रक और बस चालकों की हड़ताल दो दिन तक चली थी, लेकिन बाद में केंद्र सरकार के गृहमंत्रालय और आल इंडिया मोटर टांसपोर्टर्स एसोसिएशन के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया।
हड़ताल के समापन के बाद, बुधवार को जनजीवन में सामान्यता वापस आ गई है। बसें फिर से सड़कों पर चल रही हैं, और ट्रक भी अपने काम की ओर प्रस्थान हो रहे हैं। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में हड़ताल के समापन के साथ ही परिवहन सेवाओं में सुधार हुआ है और जरूरी सामानों की आपूर्ति भी समान्य हो रही है। फल और सब्जी की मंडियों में भी स्थिती में सुधार हुआ है, और दूध की आपूर्ति भी सामान्य हो चली है।
चालकों की हड़ताल के कारण स्कूली बसें बच्चों को स्कूल नहीं लेकर जा रही थीं, लेकिन हड़ताल के समापन के बाद आज स्कूलों में छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि हुई है। स्कूली बसें भी अब बच्चों को उनके घरों से लेकर स्कूल तक पहुंचा रही हैं। ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल ने दो दिनों तक जनजीवन को प्रभावित किया था। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति की कमी के कारण परिवहन सेवाएं प्रभावित हो गई थीं, साथ ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी प्रतिबंधित हो रही थी।
Newsdesk