मेरठ मर्डर केस से जोड़कर बना दिया भोजपुरी सॉन्ग, भड़की पब्लिक, कहा- कुछ तो शर्म करो

मर्डर केस के इसी नीले ड्रम को केंद्र में रखकर जो भोजपुरी गाना बनाया गया है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है.

मेरठ मर्डर केस से जोड़कर बना दिया भोजपुरी सॉन्ग, भड़की पब्लिक, कहा- कुछ तो शर्म करो

मेरठ केस से जहाँ लोग अभी तक शॉकेड हैं. वहीँ किसी-किसी जगह इसको ट्रेंड की तरह लिया जा रहा हैं. हाल ही में इस मेरठ हत्याकांड से जोड़कर भोजपुरी का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है ड्रम में राजा. लोगों की तरफ से इसके लिए मिक्स्ड रिएक्शन सामने आ रहे हैं. आपको बता दे कि ये गाना 6 अप्रैल को रिलीज हुआ था, जिसे अभी तक 30,000 से भी ज़्यादा लोगों ने देखा है. हालांकि, गाने के कमेंट बॉक्स में कई सारे लोगों ने इस गाने को बकवास बताते हुए, मामले की गंभीरता को समझने की बात की है.