Ram Mandir Ceremony: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला विशेष आमंत्रण
Ram Mandir Ceremony: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मिला विशेष आमंत्रण
Ranbir and Alia Invited for Shri Ram Mandir Ceremony: बॉलीवुड के अब तक कई सारे स्टार्स को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण दिया जा चुका है। और अब इस लिस्ट में पॉवर कपल, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम भी शामिल है। जी हां इस जोड़े को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष निमंत्रण मिला है। इस शानदार कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाला है। जिसमें कई बॉलीवुड सितारें भी सम्मिलित होंगे।
क्योंकि श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने इस समारोह में बॉलीवुड के एक्टर्स को भी आमंत्रित किया है। जिसमें मशहूर टीवी सीरियल रामायण के राम अरुण गोविल , माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया, अमिताभ बच्चन ,अक्षय कुमार, कंगना रनौत जैसे कलाकारों का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि आमंत्रण का आधिकारिक ऐलान आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर, आरएसएस कोंकण के प्रांत प्रचार प्रमुख अजय मुडपे, और निर्माता महावीर जैन जैसी प्रमुख हस्तियों ने किया है। इस दिनचर्या में शामिल होने की उम्मीद है, जो इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक घड़ी को और भी यादगार बना देगी। रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्म "एनिमल" की सफलता का जश्न मनाया है। हालांकि, उन्होंने हाल ही में एक पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने अपने साथी अभिनेता और दोस्तों के साथ मिलकर मस्ती की।
Newsdesk