आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की तारीख एक बार फिर बढ़ाई
नई दिल्ली
आधार कार्ड अपडेट के लिए डॉक्युमेंट्स अपलोड करने आखिरी तारीख को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्था यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) की तरफ से यह बड़ी जानकारी शेयर की गई है। UIDAI ने कहा है कि लाखों आधार धारकों के लिए फ्री ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपलोड की सुविधा को बढ़ाया जा रहा है। अब 14 जून 2026 तक लोग फ्री में अपने डॉक्युमेंट्स अपलोड करके आधार कार्ड में डेमोग्राफिक इन्फर्मेशन को अपडेट करा सकेंगे। यानी पूरे एक साल का वक्त लोगों को दिया गया है। यूआईडीएआई ने यह भी कहा है कि वह लोगों को आधार कार्ड में डॉक्युमेंट अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। हालांकि फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए अब सिर्फ एक तरीका बचा है। क्या है वह, आइए जानते हैं।
जाने कैसे होगा फ्री में आधार कार्ड अपडेट , फ्री में आधार अपडेट कराने के लिए लोगों के पास अब एक ही तरीका बचा है। यूआईडीएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। बताया है कि फ्री में आधार अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। खास यह भी है कि ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेमोग्राफिक इन्फर्मेशन को अपडेट कराया जा सकेगा, जिसके लिए अड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ से जुड़े डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे। इस प्रकार यूआईडीएआई ने स्पष्ट कर दिया है कि आधार में अपडेट अगले एक साल तक ऑनलाइन फ्री तो हो जाएगा लेकिन सीमित सुविधाएं ही ऑनलाइन अपडेट में मिलेंगी।
बायोमैट्रिक अपडेट के लिए हो सकता है यह तरीका , अगर किसी आधार धारक को अपना बयोमैट्रिक अपडेट कराना है, तो उसे नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाना होगा और शुल्क चुकाने के बाद यह काम कराया जा सकेगा। बायोमैट्रिक अपडेट को ऑनलाइन नहीं कराया जा सकता है। फिर भी आपके मन में कोई सवाल है तो टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करके अपनी परेशानी का हल निकाल सकते हैं। इसके अलावा आप help@uidai.gov.in को ईमेल लिखकर अपने सवाल पूछ सकते हैं।
हर 10 साल में करवाना जरुरी होता है आधार कार्ड अपडेट, नियम के अनुसार, इंडिविजुअल्स यानी व्यक्तियों को अपने आधार कार्ड को हर 10 साल में अपडेट कराना होता है। बाल आधार यानी बच्चों के आधार को 5 साल से 15 साल के बीच अपडेट कराया जाता है। आधार अपडेट की आखिरी तारीख आज 14 जून 2025 को खत्म हो रही थी, जिसमें डेमोग्राफिक चेंज की सुविधा को अगले एक साल के लिए ऑनलाइन बढ़ाया जा रहा है। आधार सेवा केंद्र में जाकर आधार अपडेट कराने का आज आखिरी दिन है।
news desk MPcg