अब अनानास के छिलके मत फेंकिए! घर पर बनाइए ‘टेपाचे’, गर्मियों की हेल्दी प्रोबायोटिक ड्रिंक
गर्मियों में अनानास खाना और उसका जूस पीना तो सभी को पसंद होता है, लेकिन ज्यादातर लोग उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। अब ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोचिए, क्योंकि यही छिलके आपकी गट हेल्थ के लिए किसी नेचुरल मेडिसिन से कम नहीं हैं। अनानास के छिलकों से बनने वाली खास मैक्सिकन ड्रिंक टेपाचे (Tepache) इन दिनों हेल्थ लवर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।
यह फर्मेंटेड ड्रिंक अनानास के छिलकों, उसके कोर, पानी और गुड़ से तैयार की जाती है। 2 से 3 दिन के फर्मेंटेशन के बाद इसमें हल्की नेचुरल फिज बन जाती है, जो इसे एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग समर ड्रिंक बनाती है। इसका स्वाद हल्का मीठा, खट्टा और बेहद ताजगीभरा होता है।
विशेषज्ञों के मुताबिक, अनानास में मौजूद ब्रोमेलिन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। वहीं फर्मेंटेशन से बनने वाले अच्छे बैक्टीरिया गट हेल्थ को मजबूत करते हैं। गर्मियों में कोल्ड ड्रिंक्स और सोडा की जगह टेपाचे पीना शरीर को हल्का और एनर्जेटिक महसूस करा सकता है। छोटे बुलबुले दिखते ही समझ जाइए कि आपकी हेल्दी प्रोबायोटिक ड्रिंक तैयार है।
news desk MPcg