ईंधन की महंगाई से बढ़ी परेशानी, जानिए क्यों लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। हर दिन बढ़ते ईंधन के दाम लोगों की जेब पर सीधा असर डाल रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से ईंधन का संभलकर इस्तेमाल करने की अपील की थी। इसके बाद से पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चर्चा और तेज हो गई है।
आज हालात ऐसे हैं कि गाड़ी में तेल भरवाना भी लोगों के मासिक बजट को बिगाड़ रहा है। बाइक से ऑफिस जाने वाले कर्मचारी हों या रोजाना सामान ढोने वाले ट्रक ड्राइवर हर वर्ग पर महंगे ईंधन का असर साफ दिखाई दे रहा है।
क्यों बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कई बड़े कारण जिम्मेदार माने जाते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है। ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल महंगा होता है, तो उसका असर सीधे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ता है।
टैक्स भी बढ़ाते हैं बोझ
पेट्रोल और डीजल पर केंद्र और राज्य सरकारें टैक्स लगाती हैं। यही वजह है कि कई बार कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिल पाती।
डॉलर के मुकाबले कमजोर रुपया
जब रुपया कमजोर होता है, तो भारत को तेल खरीदने के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ता है, जिससे ईंधन और महंगा हो जाता है।
news desk MPcg