‘द रॉयल्स’ के सेट पर ईशान खट्टर का बर्थडे सेलिब्रेशन, संगीता बिजलानी मुंबई रवाना

‘द रॉयल्स’ के सेट पर ईशान खट्टर का बर्थडे सेलिब्रेशन, संगीता बिजलानी मुंबई रवाना

बिलासपुर में 259 पटवारियों को नोटिस, हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने का अल्टीमेटम

बिलासपुर जिले में 19 दिनों से हड़ताल कर रहे 259 पटवारियों को पांच तहसीलों के एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बिलासपुर, बिल्हा, मस्तूरी, तखतपुर और कोटा के एसडीएम ने पटवारियों को तत्काल काम पर लौटकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही तय समय पर उपस्थित नहीं होने और जवाब नहीं देने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

13 अक्टूबर से गैरहाजिर हैं पटवारी

नोटिस के अनुसार, जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से सक्षम अधिकारी की अनुमति या स्वीकृत अवकाश के बिना काम पर नहीं आ रहे हैं। लंबे समय से जारी हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व से जुड़े कई जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं।

राजस्व और किसान संबंधी काम प्रभावित

हड़ताल के चलते डिजिटल क्रॉप सर्वे, फिजिकल वेरिफिकेशन और एग्रीस्टैक से जुड़े काम प्रभावित हुए हैं। आगामी धान खरीदी के लिए किसानों के रिकॉर्ड का सत्यापन भी अटका हुआ है। इसके अलावा आय, जाति और निवास प्रमाणपत्रों की जांच रिपोर्ट, नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे कामों पर भी असर पड़ा है।

फसल नुकसान का सर्वे भी रुका

चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों में फसल नुकसान का सर्वे और क्षति का आकलन भी प्रभावित हुआ है। प्रशासन को पात्र किसानों तक राहत पहुंचाने के लिए नुकसान का जल्द आकलन करना है, लेकिन पटवारियों की गैरहाजिरी के कारण यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

वेतन और सेवा लाभ पर भी मांगा जवाब

एसडीएम ने पटवारियों से बिना अनुमति गैरहाजिर रहने को लेकर जवाब मांगा है। नोटिस में अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ गैरहाजिरी की अवधि के वेतन और सेवा लाभों पर कार्रवाई तथा इसे ‘ब्रेक इन सर्विस’ मानने के संबंध में भी जवाब मांगा गया है। पटवारियों को तत्काल काम पर लौटकर तहसीलदार के माध्यम से लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।