लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

लखनऊ में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

लखनऊ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच करीब 25 मिनट तक नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर इको गार्डन पहुंचाया।

वोट चोरी के लगाए आरोप

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग पर भाजपा के पक्ष में काम करने और चुनाव में गड़बड़ी कराने के आरोप लगाए। उनका कहना था कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अब उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाया

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाकर वैन में बैठाने लगी। इसी दौरान दो फीट के एक कार्यकर्ता को एक दरोगा गोद में उठाकर दौड़ता नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया।

अखिलेश यादव ने दिल्ली में किया प्रदर्शन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी रविवार को दिल्ली में प्रदर्शन किया। वहीं, लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त इस्तीफा नहीं देते, उनका विरोध जारी रहेगा। हालांकि, चुनाव आयोग पर लगाए गए वोट चोरी और चुनावी गड़बड़ी के आरोप प्रदर्शनकारियों के दावे हैं।