रामायण’ की एडवांस बुकिंग से 73 करोड़ की कमाई, हाईकोर्ट ने पाइरेसी पर लगाई रोक

रामायण’ की एडवांस बुकिंग से 73 करोड़ की कमाई, हाईकोर्ट ने पाइरेसी पर लगाई रोक

रामायण’ की एडवांस बुकिंग से 73 करोड़ की कमाई, हाईकोर्ट ने पाइरेसी पर लगाई रोक

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर चर्चा में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग से करीब 73 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन हो चुका है। इसी बीच बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म को अंतरिम कॉपीराइट सुरक्षा देते हुए बिना अनुमति इसके किसी भी सीन की रिकॉर्डिंग, अपलोडिंग और स्ट्रीमिंग पर रोक लगा दी है। फिल्म 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के सीन लीक करने पर होगी कार्रवाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को गॉडपावर मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की याचिका पर यह आदेश दिया। कंपनी के पास फिल्म के भारत और विदेशी बाजारों में कॉपीराइट और डिस्ट्रीब्यूशन अधिकार हैं।कंपनी ने फिल्म की स्क्रिप्ट, किरदारों, फुटेज, गानों और रिकॉर्डिंग को कॉपीराइट उल्लंघन से बचाने की मांग की थी।

कोर्ट ने अज्ञात व्यक्तियों, संस्थाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को फिल्म की बिना अनुमति रिकॉर्डिंग करने, उसे होस्ट करने, अपलोड करने और स्ट्रीमिंग करने से रोक दिया है। यह सुरक्षा फिल्म के किसी भी हिस्से पर लागू होगी।

प्रीव्यू स्क्रीनिंग में रिकॉर्ड किए गए थे ट्रेलर

याचिका में कंपनी ने बताया कि फिल्म की प्रीव्यू स्क्रीनिंग केवल आमंत्रित लोगों के लिए रखी गई थी। इसमें शामिल होने वालों के लिए गोपनीयता से जुड़े नियम भी लागू किए गए थे। इसके बावजूद फिल्म के दो ट्रेलर चोरी-छिपे रिकॉर्ड कर डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारित किए गए।

कंपनी ने आशंका जताई कि फिल्म की रिलीज के आसपास इसके सीन और दूसरे कंटेंट को भी गैरकानूनी तरीके से इंटरनेट पर साझा किया जा सकता है इसी वजह से उसने कोर्ट से पहले ही सुरक्षा देने की मांग की थी।

इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश

हाईकोर्ट ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को निर्देश दिया है कि फिल्म से जुड़े पाइरेटेड लिंक और मिरर वेबसाइट्स की जानकारी मिलने पर उन्हें ब्लॉक किया जाए। कंपनी को ऐसे लिंक के URL संबंधित प्लेटफॉर्म्स और इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ साझा करने होंगे।

गूगल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की ओर से पेश वकीलों ने भी अंतरिम राहत देने के आदेश पर आपत्ति नहीं जताई। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित लिंक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी। तब तक फिल्म को अंतरिम कॉपीराइट सुरक्षा मिली रहेगी।

दोनों पार्ट का बजट करीब 4,000 करोड़ रुपए

कोर्ट में बताया गया कि फिल्म के पहले भाग को बनाने में करीब 2,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। वहीं, दोनों भागों का कुल बजट लगभग 4,000 करोड़ रुपए बताया गया है। फिल्म के बड़े बजट और रिलीज से पहले सामने आए कथित लीक को देखते हुए निर्माता इसके डिजिटल कंटेंट की सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं।

एडवांस बुकिंग में बिके 18.56 लाख टिकट

 फिल्म की एडवांस बुकिंग में भी जबरदस्त मांग देखने को मिल रही है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 3 नवंबर सुबह 8 बजे तक फिल्म ने करीब 72.91 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया था। देशभर में इसके करीब 18.56 लाख टिकट बिक चुके थे।

ये बुकिंग 59,822 शोज के लिए हुई थी।

ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद फिल्म की एडवांस बुकिंग से कमाई करीब 57.97 करोड़ रुपए बताई गई है। इस आधार पर बिना ब्लॉक सीटों के करीब 14.79 लाख टिकटों की बिक्री हुई है।0

हिंदी वर्जन की बुकिंग सबसे आगे

रामायण: पार्ट 1’ हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी। फिलहाल हिंदी वर्जन की टिकट बुकिंग सबसे आगे चल रही है। वहीं कन्नड़ और तेलुगु वर्जन को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के 107 शोज हाउसफुल हो चुके थे।

 इनमें 26 शोज ऐसे थे, जिनकी सभी सीटें बुक हो चुकी थीं। रिलीज से पहले 3 नवंबर सुबह 6 से 8 बजे के बीच ही फिल्म ने 1.42 करोड़ रुपए की अतिरिक्त एडवांस बुकिंग की। अब 5 नवंबर की रिलीज से पहले टिकटों की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।