MP Politics : बीजेपी में जाने की अटकलों पर बोलें कमलनाथ- ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आपको खबर दूंगा

भोपाल।MP Politics: कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की लगातार अटकलों के बीच मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि अगर ऐसा कुछ हुआ। तो वे सबसे पहले मीडियाकर्मियों को ही इसकी सूचना देंगे। आज दोपहर नयी दिल्ली पहुंचे कमलनाथ ने इस संबंध में संवाददाताओं के सवालों के उत्तर में मुस्कुराते हुए कहा कि आप लोग इस विषय पर इतने उत्साहित क्यों हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कुछ होगा, तो वे सबसे पहले मीडियाकर्मियों को ही इस बारे में सूचना देंगे। आपको बता दें कि कमलनाथ पिछले कुछ दिन से छिंदवाड़ा में थे। लेकिन आज उनके छिंदवाड़ा से पहले भोपाल और फिर अचानक दिल्ली प्रवास ने उनके भाजपा में जाने की अटकलों को और बल दे दिया है। उनके और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ के आगामी दो दिन में भारतीय जनता पार्टी अधिवेशन के बाद भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगातार सामने आ रही हैं।